10/11/08

शेयर बाजारों में भारी मुनाफावसूली

सुबह हल्की कमजोरी पर खुले शेयर बाजारों में अब भारी मुनाफावसूली का दबाव है। यहां मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 526 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 141 अंक नीचे है। बीएसई के मझोले शेयर सूचकांक में दो फीसदी से ज्यादा की और छोटे शेयर सूचकांक में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।इस भारी बिकवाली के साथ ही सेंसेक्स अब 10,000 और निफ्टी 3,000 का स्तर परखने लगा है।आज वैश्विक शेयर बाजारों से कमजोर संकेत हैं। यहां सभी एशियाई शेयर बाजार नर्म हैं। हांगकांग, जापान, सिंगापूर, ताइवान के बाजारों में ज्यादा गिरावट है। इससे पहले कल अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट पर बंद हुआ था। यहां डाओ जोंस 73 और नैस्डेक 30 अंक नीचे रहा था।सुबह 11:56 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 526.38 अंक नीचे 10,009.78 के स्तर पर है।- एनएसई का निफ्टी 141.50 अंक नीचे 3,006.75 के स्तर पर है।इस समय बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में केवल फार्मा क्षेत्र मामूली बढ़त में है। इसके अलावा सारे सूचकांक गिरावट पर हैं। अचल सम्पत्ति क्षेत्र साढ़े छः प्रतिशत की, पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस, बैंक क्षेत्र पांच प्रतिशत से ज्यादा की, ऊर्जा, धातु, आईटी, तकनीकी क्षेत्र साढ़े चार प्रतिशत से ज्यादा की, उपभोक्ता टिकाऊ, पीएसयू, वाहन क्षेत्र ढाई प्रतिशत से ज्यादा की तथा एफएमसीजी क्षेत्र एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट पर हैं।सेंसेक्स पर अब कोई भी शेयर बढ़त पर नहीं है।गिरावट वाले शेयरों में जेपी एसोसिएट्स साढ़े नौ फीसदी की, स्टरलाइट, हिंडाल्को सात फीसदी से ज्यादा की, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, रिलायंस, भारती एयरटेल, भेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी के शेयर छः फीसदी से ज्यादा की कमजोरी में हैं।सुबह 10:52 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 396.63 अंक नीचे 10,139.53 के स्तर पर है।- एनएसई का निफ्टी 102.75 अंक नीचे 3,045.50 के स्तर पर है।इस समय बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में केवल फार्मा क्षेत्र हल्की बढ़त में है। इसके अलावा सारे सूचकांक गिरावट पर हैं। अचल सम्पत्ति, धातु, पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस क्षेत्र चार प्रतिशत से ज्यादा की, बैंक, ऊर्जा, आईटी, तकनीकी क्षेत्र तीन प्रतिशत से ज्यादा की, वाहन क्षेत्र दो प्रतिशत से ज्यादा की, उपभोक्ता टिकाऊ, पीएसयू क्षेत्र डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा की तथा एफएमसीजी क्षेत्र लगभग एक प्रतिशत की गिरावट पर हैं।सेंसेक्स पर रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर लगभग दो फीसदी की और आईटीसी हल्की तेजी पर है।गिरावट वाले शेयरों में स्टरलाइट आठ फीसदी से ज्यादा की, हिंडाल्को सात फीसदी से ज्यादा की, जेपी एसोसिएट्स, रिलायंस के शेयर छः फीसदी से ज्यादा की तथा भेल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर पांच प्रतिशत से अधिक की कमजोरी में हैं।सुबह 9:56 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 152.90 अंक नीचे 10,383.26 के स्तर पर है।- एनएसई का निफ्टी 47.55 अंक नीचे 3,100.70 के स्तर पर है।इस समय बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में केवल फार्मा और एफएमसीजी क्षेत्र हल्की बढ़त में हैं। इसके अलावा सारे सूचकांक गिरावट पर हैं। धातु क्षेत्र साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा की, अचल सम्पत्ति क्षेत्र ढाई प्रतिशत से ज्यादा की, तेल व गैस, पूंजीगत वस्तु, बैंक, आईटी, ऊर्जा, तकनीकी क्षेत्र एक प्रतिशत से ज्यादा की तथा वाहन, पीएसयू, उपभोक्ता टिकाऊ आधे फीसदी या इससे ज्यादा की गिरावट पर हैं।सेंसेक्स पर आईटीसी का शेयर एक फीसदी से ज्यादा की तेजी पर है। विप्रो, रिलायंस कम्युनिकेशन, एनटीपीसी के शेयर आधे प्रतिशत से ज्यादा की तेजी पर हैं।गिरावट वाले शेयरों में स्टरलाइट साढ़े छः फीसदी, हिंडाल्को पांच फीसदी, टाटा स्टील, जेपी एसोसिएट्स के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा की तथा डीएलएफ, रिलायंस, भेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंफ्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की कमजोरी में हैं।एशियाई शेयर बाजार (सुबह 8:00 बजे)आज एशियाई बाजार गिरावट में हैं –- यहां चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.53 फीसदी नीचे है।- हांगकांग का हैंगसेंग 2.89 फीसदी गिरा है।- जापान का निक्केई 3.30 फीसदी की गिरावट पर है।- सिंगापूर का स्ट्रेट्स टाइम्स 2.34 प्रतिशत पीछे है।- दक्षिण कोरिया के सियोल कम्पोजिट ने 1.87 प्रतिशत गंवाएं हैं।- ताइवान का ताइवान व्हेटेड 2.71 फीसदी कमजोर है।

कोई टिप्पणी नहीं: