
भोपाल। निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी संजना जैन के साथ राज्य के मंत्री तुकोजीराव पवार द्वारा दुर्व्यवहार के मामले में सख्त रूख अपनाते हुए सोमवार को जिला कलेक्टर नवनीत मोहन कोठारी को तत्काल वहां से हटा दिया है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर को इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं करने के कारण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी जैन के साथ 8 नवंबर को दुर्व्यवहार की घटना के एक दिन बाद रविवार रात को देवास के कोतवाली थाने में मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा दतिया जिला कलेक्टर पीजी. गिल्लोरे को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

3 टिप्पणियां:
ऐसी ही सार्थक सूचनाएं देते रहें. बधाई. स्वागत मेरे ब्लॉग पर भी.
ye raj ki niti hai
narayan narayan
भावों की अभिव्यक्ति मन को सुकुन पहुंचाती है।
लिखते रहिए लिखने वालों की मंज़िल यही है ।
कविता,गज़ल और शेर के लिए मेरे ब्लोग पर स्वागत है ।
मेरे द्वारा संपादित पत्रिका देखें
www.zindagilive08.blogspot.com
आर्ट के लिए देखें
www.chitrasansar.blogspot.com
एक टिप्पणी भेजें