
4 नवम्बर 2008 की रात शिकागो में स्थित ग्रांट पार्क अमेरिका के उस राजनैतिक इतिहास का गवाह बना, जब इस देश को अपना पहला अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा मिला। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार 47 वर्षीय बराक ओबामा रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 72 साल के जॉन मैक्केन को शिकस्त देकर ‘व्हाइट हाउस’ तक पहुंचे हैं। ईसाई धर्म अपनाने वाले ओबामा का पूरा नाम बराक हुसैन ओबामा है। ओबामा 20 जनवरी 2009 को देश के 44वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें