
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमलनाथ ने ‘राष्ट्रीय डिजाइन वाणिज्य प्रशिक्षणशाला ’ के लिए दस करोड़ स्थायी कोष बनाने की घोषणा की है।श्री कमलनाथ ने यहां कहा कि इस क्षेत्र से युवा डिजाइनरों में कौशल विकसित करने में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कि डिजाइन प्रशिक्षणशाला से युवाओं में अन्वेषण को बढ़ावा मिलेगा तथा उनमें उद्यमशीलता पैदा होगी।पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय अब देगा नौकरियां उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान’ में कार्यरत लोगों को सलाहकार सेवाओं के लिए मिलने वाली धनराशि का हिस्सा दिया जाएगा।यह हिस्सेदारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में अपनाई जा रही परिपाटी के अनुरूप होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें