
इंटेक्स टेक्नोलॉजीस ने नए ग्राहकों के लिए चार नए सस्ते मोबाइल बाजार में उतारे हैं। ‘आईएन 5544’, ‘आईएन 4444’, ‘आईएन 2266’ और आईएन 2010 मोबाइल पहली बार मोबाइल ले रहे ग्राहकों के लिए उपयुक्त हैं।‘आईएन 5544’ इंटेक्स ‘आईएन 5544’ में ब्ल्यूटूथ और यूएसबी जोड़ने के लिए जगह है, दो जीबी की बढ़ाई जाने वाली मेमोरी क्षमता, इस्तेमाल न किए जाने पर 200 घंटे तक चलने वाली बैटरी और तीन घंटे तक बिना चार्ज किए बात करने की क्षमता है।पढ़ें: जॉयस्टिक से रास्ते बताए नया एलजी फोन इंटेक्स के इस नए फोन में 5X डिजिटल जूम वाला 1.3 मेगापिक्सेल कैमरा है और इसमें 1,000 लोगों के नम्बर संग्रहित किए जा सकते हैं। फोन की कीमत है 5,500 रुपए।आईईन 4444‘आईईन 4444’ मोबाइल में 5X डिजिटल जूम वाला 1.3 मेगापिक्सेल कैमरा है और वीडियो कॉलर आईडी का विकल्प भी है। इसमें दो इंच का टीएफटी स्क्रीन है और इसमें 1,000 नम्बर संग्रहित किए जा सकते हैं।इस फोन में एफएम रेडियो, एक म्यूजिक और वीडियो प्लेयर और 3 जीपी तकनीक की सुविधा है। इसमें जीपीआरएस, ब्ल्यूटूथ और यूएसबी की सुविधा के जरिए तस्वीरों या जानकारियों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। फोन में दो जीबी की बढ़ाई जाने वाली मेमोरी क्षमता है। इसकी कीमत है 4,999 रुपए।‘आईएन 2266’इस फोन में म्युजिक प्लेयर और एफएम रेडियो है और जीपीआरएस की सुविधा है। इसमें दो जीबी का टी-फ्लैश कार्ड और इसकी कीमत है 2,999 रुपए।पढ़ें: नोकिया ने शुरू की ‘कृषि एसएमएस’ सेवा ‘आईएन 2010’ इस मोबाइल में 100 मिनट के टॉकटाइम की क्षमता है और बिना बात किए इसकी बैटरी 150 घंटों तक चल सकती है। इसके म्युजिक प्लेयर और एफएम रेडियो है।फोन में टी-फ्लैश कार्ड है जिसमें दो जीबी तक के डाटा संग्रहित किए जा सकते हैं। इसमें बहुभाषीय सुविधा भी है। यह जीपीआरएस युक्त है। फोन की कीमत है 2,200 रुपए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें