3/11/08

भारत की गलियों के नक्शे माइक्रोसॉफ्ट पर


नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने भारत के लिए अपनी ‘लाइव सर्च मैप’ सेवा शुरु कर दी।इस सेवा के माध्यम से उपभोक्ता अपने कम्प्यूटर तथा मोबाइल फोन पर दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई तथा कोलकाता समेत नौ शहरों के विभिन्न स्थलों तथा सड़कों के मानचित्र देख पाएंगे। ऐसे अन्य शहर हैं बेंगलूरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद तथा जयपुर।पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट लाएगा ‘विंडोज 7’ इन शहरों समेत 29 शहरों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थिति आदि का पता लगा सकेंगे। आप इन नक्शों को कम्पयूटर का मोबाइल पर http://mindia.live.com/ पर और http://mindia.live.com/ पर जाकर हासिल कर सकते हैं।इसके अलावा 20,000 कस्बों और शहरों के राष्ट्रीय सड़क नेटवर्क की भौगोलिक जानकारी भी हासिल की जा सकेगी।सर्च इंजिन गूगल तथा याहू पहले ही इस तरह की मानचित्र सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लाइव वर्कस्पेस की धूम माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के उपभोक्ता एवं ऑनलाइन विपणन संचालन प्रमुख ऋषि श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि कम्पनी अपनी इस सेवा में सुधार और विस्तार करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: