4/11/08

बराक ओबामा अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति


वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्‍ट्रपति चुन लिए गए हैं। शुरुआती रुझान से ही ओबामा रिपब्लिकन उम्‍मीदवार जॉन मैक्‍केन पर जबर्दस्त बढ़त बनाए हुए थे। अमेरिका के इतिहास में पहली बार कोई अश्वेत को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। फिलहाल बराक ओबामा के पक्ष में 306 वोट और मैक्केन के पक्ष में 145 वोट आए हैं।मालूम हो कि जादुई आंकड़ा 270 का है यानी जिसके पास 270 इलेक्टोरल कॉलेज होंगे वही अमेरिका का राष्ट्रपति बनता है।कई मायने में यह राष्ट्रपति चुनाव ऐतिहासिक रहा। हालांकि सर्वेक्षणों में भी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंदी जॉन मैक्‍कन से आगे चल रहे थे। न्यू हैम्पशायर में पड़ा सबसे पहला वोट भी बराक ओबामा के पक्ष में गया। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन ने अपना वोट एरिजोना में दिया। मैक्केन की पूरी कोशिश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को झुठलाने की रही। जबकि सर्वेक्षणों की मानें तो बराक ओबामा जॉन मैक्केन पर पांच से 11 फीसदी की बढ़त बनाए हुए थे। इस बार पिछले 40 साल में सबसे अधिक मतदान हुआ है। हारलेम के एक मतदान केन्द्र पर तो पिछली बार से 6 गुना ज्यादा वोटिंग रिकॉर्ड हुई।चुनाव में लगभग तीन करोड़ वोटरों ने 'अर्ली वोटिंग' के तहत अपना वोट दर्ज कराया है जो कि एक रिकॉर्ड है। दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति के चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा पैसा भी खर्च हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे बराक ओबामा के लिए भारत में भी उनके चाहनेवाले ने जीत के लिए अभियान चलाया। कोयंबटूर में ओबामा की जीत के लिए बकायदा यज्ञ का आयोजन किया गया। -Hemant Jain

कोई टिप्पणी नहीं: