4/11/08

नोकिया के नए और सस्ते हैंडसेट जल्द


नई दिल्ली। मोबाइल फोन में अगर डिजिटल म्यूजिक प्लेयर और बेहद कम खर्च में इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा हो तो दिल मचलना स्वाभाविक है। खासकर तब जबकि हैंडसेट नोकिया का हो और उसकी कीमत दो हजार रुपये से भी कम हो।
मोबाइल फोन क्षेत्र की ग्लोबल लीडर नोकिया ऐसे ही लुभावने हैंडसेट बाजार में उतारने जा रही है। कम्पनी अपने ओवी ब्रांड के तहत बिना कंप्यूटर के सिर्फ फोन पर ही ई मेल एकाउंट बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।
इसके साथ ही नोकिया कृषि, शिक्षा और ई-मेल क्षेत्र में भी सुविधा देने जा रही है। नोकिया के उपाध्यक्ष राबर्ट एंडरसन ने मंगलवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नोकिया ने सात नए
हैंडसेटों की श्रृंखला बाजार में लाने वाली है। इनकी कीमत डेढ़ हजार से छह हजार
रुपये के बीच होगी। उन्होंने कहा कि कम कीमत में अधिक सुविधाओं वाले हैंडसेट लाने की शुरुआत नोकिया ने वर्ष 2002 में की थी। इसे अब और विस्तार दिया जा रहा है। कम्पनी की कोशिश उभरते बाजारों में अधिकतम सुविधाओं वाले हैंडसेट उतारने की है। इंटरनेट सुविधा युक्त फोन के माध्यम से कम्पनी ने छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों में कृषि और शिक्षा पर
फोकस करने का फैसला किया है। इसके लिए कम्पनी अपने ओवी ब्रांड का देश के कुछ चुनिंदा बाजारों में इसी माह परीक्षण करने जा रही है। वर्ष के अंत तक नोकिया सीरीज 40 के सभी हैंडसेट में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
इसी तरह 'नोकिया लाइफ टूल्स' में कृषि से सम्बन्धित सूचनाएं होंगी। नोकिया 7100 सुपरनोवा को 'इंटरनेट फ्रेंडली' बनाया गया है, जबकि 2330, 2323 और 2330 क्लासिक में अन्य सुविधाओं के साथ
एफएम रेडियो, रिकार्डिंग और इंटरनेट सुविधाएं hongi

2 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

maket ki mangn ke heshba se achi sewa subhidha chahiye jnegi2000@gmale.com

Unknown ने कहा…

nokia ko apani pahchan bane ka rakhana hei